Ecstasy List एक दिलचस्प एप्प है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर एक्स्टसी या MDMA के नाम से जानेवाले ड्रग के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी ढूँढ़ने के लिए किया जा सकता है।
MDMA ड्रग्स को कई तरीके से लिया जा सकता है। MDMA के दो आम स्वरूप हैं राइस-पेपर में लपेटे हुए टैबलेट एवं पिल्स। Ecstasy List का इस्तेमाल करते हुए आप यह जान सकते हैं कि इसके विभिन्न प्रकार कैसे दिखते हैं, साथ ही उनके नामों एवं वजन के बारे में भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। मूलतः यह एप्प उन विभिन्न प्रकारों के नामों की एक विस्तृत सूची है, जिनमें MDMA पाया जा सकता है। इसमें आप कई सारे अलग-अलग रंगों वाले पिल्स देखेंगे, जिनपर अलग-अलग चित्र और डिजाइन बने होते हैं, प्रत्येक का एक खास नाम होता है, जो उसमें मौजूद रसायनों के मिश्रण पर निर्भर करता है।
यदि आप उन विभिन्न प्रकारों के बारे में जानना चाहते हैं, जिनमें MDMA उपलब्ध होता है तो Ecstasy List निश्चित रूप से एक बेहतरीन एप्प है, जो आपके पास होना चाहिए। इस एप्प की मदद से इस प्रसिद्ध लव-ड्रग के नामों और प्रकारों की सूची को ब्राउज़ करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0.3, 4.0.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Ecstasy List के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी